फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कनीना में रजिस्ट्री और निर्माण कार्य अटकने से लोग परेशान

विज्ञापन
फोटो संख्या:56- कनीना में कॉलोनियों के मकान अधिकृत करने की मांग को लेकर एसडीएम को  ज्ञापन सौंपत
विज्ञापन
कनीना। क्षेत्र की पुरानी कॉलोनियों में कुछ मकानों और प्लॉटों को अभी भी अनाधिकृत श्रेणी में रखे जाने से परेशान स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान की मांग उठाई है। सोमवार को स्थानीय प्रतिनिधियों ने एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बीजेपी कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक सुरेश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि कनीना विधानसभा क्षेत्र के वार्ड सात व नगरपालिका के वार्ड नौ में लगभग 30 से 35 वर्ष पुरानी कॉलोनियां स्थित हैं। इनमें रेलवे कॉलोनी और रंगराव कॉलोनी को अधिकृत किया जा चुका है लेकिन इन्हीं कॉलोनियों में बने कुछ पुराने मकानों और प्लॉटों को अब भी अनधिकृत श्रेणी में रखा गया है।
एक ही कॉलोनी में अधिकांश मकान व प्लॉट अधिकृत हैं जबकि उनके साथ लगे कुछ मकान व प्लॉट अनधिकृत रहने के कारण वहां रजिस्ट्री हो पा रही है न मकान निर्माण का कार्य संभव हो पा रहा है।
विज्ञापन

बैंक से ऋण लेने के लिए भी आवेदन नहीं किया जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि टाउन प्लानिंग विभाग को निर्देश देकर कॉलोनियों में बचे हुए मकानों व प्लॉटों को भी जल्द से जल्द अधिकृत करवाया जाए। इस अवसर पर दीपक कुमार वशिष्ठ, पवन कुमार रोहिल्ला, संजय कुमार, मुकुट चंद, वेद प्रकाश शर्मा, योगेंद्र यादव, मदन रोहिल्ला, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें