फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एकता कॉलोनी में गली की खस्ता हालत से लोग परेशान

Tue, 12 Aug 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में ​शिकायत लेकर पहुंचे एकता कॉलोनी वासी। स्रोत : पाठक
विज्ञापन
रोहतक। वार्ड नंबर-21 की एकता कॉलोनी में गली नंबर-2 की काफी समय से खस्ता हालत है। गली का सुधार कार्य लंबे समय से बंद पड़ा है। कॉलोनीवासी परेशान हैं। नगर निगम अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत कराया गया है इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सोमवार को भी कॉलोनीवासी इस समस्या को लेकर नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा से मिले और समाधान करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

समाजसेवी जसबीर कुमार ने बताया कि गली की शिकायत नगर निगम अधिकारी विवेक गिल और ठेकेदार को बीते दिनों दी थी। उन्होंने गली का काम जल्द शुरू करने की बात कही थी। काम शुरू भी हुआ लेकिन कुछ दिनों के बाद ही सुधार कार्य बंद कर दिया गया। गली में करीब 50 घर हैं जो इस समस्या से परेशान हैं। बारिश में पूरी गली में पानी भर जाता है। घरों के बाहर भी नहीं बैठ सकते और गाड़ियों को भी दूर जाकर खड़ा करना पड़ता है। इस मौके पर राजू, लक्ष्मण, गणेश, अशोक, धर्मेंद्र, संजय, प्रमोद, दीपक, श्याम, कला, सुशीला, राखी और पार्वती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें