फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लोग 15 दिन से दूषित जलापूर्ति से परेशान, बगैर समाधान बंद हो रहीं शिकायतें

विज्ञापन
15-रोहतक के भिवानी रोड ​स्थित गीतांजलि एन्क्लेव में सप्लाई होता गंदा पानी। स्रोत : कॉलोनी वासी
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी रोड स्थित गीतांजलि एन्क्लेव के लोग 15 दिन से दूषित जलापूर्ति से परेशान हैं लेकिन उनकी शिकायतें बगैर समाधान बंद हो रही हैं। आरोप है कि जन स्वास्थ्य विभाग ने शिकायत को विभाग के क्षेत्र का न बताकर बंद कर दिया जिससे लोगों को गंदे पानी की समस्या से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

कॉलोनी वासी शिव कुमार ने बताया कि गंदे पानी से बदबू आती है जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। विभाग को ऑनलाइन शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पानी का बिल भरते हैं और सीवर कनेक्शन भी जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए हैं।
गौरव ने कहा कि कॉलोनी में रख-रखाव व जन सुनवाई पर विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार विभाग से संपर्क किया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन
भिवानी रोड स्थित गीतांजलि एन्क्लेव सोसाइटी के अंतर्गत आता है। यहां विभाग की पाइप लाइन नहीं बिछी हुई। हालांकि आमजन की शिकायतों का समाधान करने के लिए विभाग के कर्मचारी लगे हुए हैं।
विज्ञापन

- मयंक भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें