फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बस स्टैंड पर दिल का दौरा पड़ने से चपरासी की मौत

विज्ञापन
फोटो नंबर- 15मृतक को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल लेकर जाते परिजन। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। बस स्टैंड पर सुबह दिल का दौरा पड़ने से गांव हसनपुर निवासी चपरासी जिले सिंह (52) की मौत हो गई। गांव हसनुपर के सरपंच प्रतिनिधि बिरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले सिंह करनाल स्थित डीएवी स्कूल में चपरासी थे। मंगलवार सुबह वह करनाल जाने के लिए अपने बेटे के साथ नारनौल बस स्टैंड आए थे।
विज्ञापन

बेटे ने उन्हें बस स्टैंड छोड़ दिया और काम पर चले गए। इसी दौरान जिले सिंह शौचालय गए और अचानक दिल का दौरा आने से वहीं गिर गए। एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए परिजनों को सूचना दी गई और मृतक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जिले सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें