फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पटवारियों की हड़ताल...15 रजिस्ट्री हुई, लोन के कागजों पर हस्ताक्षर नहीं हुए

Tue, 09 Jan 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दी पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की सोमवार को तीन दिवसीय हड़ताल फिर से शुरू हुई। इसमें 80 पटवारी व 18 कानूनगो शामिल हुए। इससे प्रमाण पत्र व लोन से संबंधित कागजों पर पटवारियों के हस्ताक्षर न होने के कारण आमजन को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा है। वहीं शहर की तहसील में कुल 18 रजिस्ट्री हुई हैं। गांव व खेतों से संबंधित रजिस्ट्री के लिए कोई टोकन तहसील में नहीं आया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान जयवीर चहल ने कहा कि सोमवार को अर्बन स्टेट विभाग के पटवारी और कानूनगो ने भी धरने में शामिल होकर भाईचारे को मजबूती दी। कहा कि वह अब लगातार अपने पटवार भाईचारे के साथ मांगे पूरी न होने तक बैठे रहेंगे। हड़ताल को हर्षवर्धन उप प्रधान बार एसोसिएशन, सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर खेल विभाग राजबीर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ से जगपाल सांगवान, सतपाल सिवाच, ओम प्रकाश, राम निवास, खेमचंद, ओम प्रकाश कादियान रमेश राठी रोडवेज विभाग से जितेंद्र लाकड़ा व अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया। कहा कि वह लगातार 3 जनवरी से सरकार से हमारी मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द वेतन विसंगतियों और अन्य जायज मांगों का समाधान किया जाए, नहीं तो राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन धरने में बदला जाएगा।
बाक्स
बुधवार तक सीएम से वार्ता नहीं तो बढ़ेगी हड़ताल
राज्य प्रधान जयवीर चहल ने कहा कि बुधवार को हुई हड़ताल पर सीएम ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो सोमवार से हड़ताल दोबारा से शुरू की गई है। अब जब तक सीएम से वार्ता व समाधान के लिए नहीं बुलाया जाता है हड़ताल ऐसे ही चलती रहेगी। इससे आमजन की समस्या रोजाना ही बढ़ती जाएगी। अगर सरकार पटवारियों को वार्ता के लिए बुलाती है तो इससे आमजन को काफी राहत मिलेगी। इससे वह अपने जमीन व अन्य प्रमाण पत्रों से संबंधित कार्य करवा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें