रोहतक। दी रेवेन्यू पटवार यूनियन की मंगलवार को तहसील परिसर में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जयवीर चहल ने की। बैठक में सभी पटवारियों ने अतिरिक्त कार्यभार छोड़ा और उपायुक्त अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रधान जयवीर चहल ने बताया कि सभी पटवारियों ने अतिरिक्त हलकों का चार्ज छोड़ दिया है। कहा कि वह लंबे समय से पटवारियों की नई भर्ती की मांग करते आ रहे है पर सरकार के आश्वासन देने के वाबजूद भी नई भर्ती नही की जा रही। जिससे उन पर कार्य का बोझ अधिक हो चुका है। मौजूदा समय में पटवारियों की 1200 से ज्यादा पोस्ट खाली पड़ी हुई है। जिस तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सरकार से मांग करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार है, ऐसे में पटवारियों की तुरंत नई भर्ती कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जाए। 2016 से पटवारियों को ग्रेड पे भी लागू नहीं किया गया है। जिससे पटवारियों में भारी रोष है। जिला सचिव रवि सैनी ने उपायुक्त अजय कुमार को अन्य मांगों से भी अवगत करवाया। उपायुक्त ने जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया है।