फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विभागीय जांच के बगैर भ्रष्ट करार देने पर बिफरे पटवारी

विज्ञापन
20सीटीके05-पटवारियों को भ्रष्ट करार देने का विरोध करते दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन क
विज्ञापन
द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने सोमवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। सभी ने विभागीय जांच के बगैर अज्ञात एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर पटवारियों को भ्रष्ट करार देने के निर्णय का विरोध किया। प्रदर्शन के बाद एसोसिएशन ने राजस्व मंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इधर, दिनभर विरोध स्वरूप पटवारियों ने काले रिबन व बैज बांधकर काम किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन का कहना है कि ज्ञापन भेजकर राजस्व मंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित करना है कि 16 जनवरी को बिना किसी विभागीय जांच अज्ञात एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर पटवारियों को भ्रष्ट करार दे दिया गया। यह न्यायसंगत नहीं है। यह प्राकृतिक व सांविधानिक सिद्धांतों का भी उल्लंघन है, इसलिए सभी ने इस पत्र को निरस्त घोषित कराने की अपील की है। यह एक प्रकार से मानसिक प्रताड़ना है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर चहल को पूरा विश्वास है कि विभाग व विभागीय कर्मचारियों के मान-सम्मान की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आप इस पत्र को निरस्त करने के आदेश जारी करेंगे। जब तक इस विषय का समाधान नहीं होता, तब तक पटवारी व कानूनगो अपने मूल हलके से अतिरिक्त हल्के का कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें