फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पटवारी हड़ताल पर, तहसील में प्रमाण पत्र बनवाने भटके

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पटवारी और कानूनगो एसोसिएशन का तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन वीरवार को दूसरे दिन जारी रहा। इससे तहसील में कुल 35 रजिस्ट्री हुई हैं, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज बनवाने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। धरने पर बैठे पटवारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। ठंड में ठिठुरते हुए काम करवाने के लिए पहुंचे लोगों को बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के राज्य प्रधान जयवीर चहल की अध्यक्षता में धरनारत पटवारियों ने कहा कि सरकार ने जनवरी 2013 में पटवारियों की वेतन बढ़ाने की घोषणा की थी। इसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। इस पर पटवारियों ने तीन दिवसीय सांकेतिक धरना प्रर्दशन का फैसला लिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन विरोध का कदम उठाया जाएगा। शुक्रवार तक सरकार की तरफ से बातचीत को लेकर कोई सूचना नहीं आती है तो हड़ताल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जा सकता है। क्योंकि मांगों को लेकर पहले भी प्रदर्शन किया जा चुका है। लेकिन सरकार मांगों को लेकर गंभीर नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें