फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सिंचाई विभाग के पटवारी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। लाखनमाजरा स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में तैनात पटवारी गूगाहेड़ी निवासी रामनिवास (50) की अज्ञात वाहन की टक्कर में महम के पास मौत हो गई। रामनिवास बाइक पर महम से घर जा रहे थे। वीरवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गूगाहेड़ी गांव निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि वे तीन भाई हैं। उनके पिता रामनिवास लाखनमाजरा में सिंचाई विभाग में पटवारी थे। बुधवार को सरकारी काम से लाखनमाजरा से महम आए थे।
शाम 7 बजे महम से बाइक पर सवार होकर घर जाने लगे तो रास्ते में निंदाना के पास ईंट भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में रामनिवास की मौत हो गई। चालक मौके से भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें