फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 11 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Wed, 06 Aug 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
आरोपी पटवारी को लेकर जाती एसीबी की टीम। स्रोत : वीडियो ग्रैब - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल (रेवाड़ी)। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को स्थानीय सचिवालय परिसर में 11 हजार रुपये रिश्वत लेते समय पटवारी शमशेर सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पटवारी ने बालावास निवासी किसान सुरेंद्र से जमीन के इंतकाल में चढ़े नाम में त्रुटियां ठीक करने के लिए रकम मांगी थी।
आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता सुरेंद्र से 20 हजार रुपये की मांग की थी। सुरेंद्र पहले पटवारी को 9 हजार रुपये दे चुके थे। मंगलवार को शेष 11 हजार रुपये देने गए थे। एसीबी ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसी ने आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया कि क्या वह इससे पहले इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है।
विज्ञापन

गांव बालावास निवासी पीड़ित सुरेंद्र जमीन के दस्तावेजों में हुई त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए कई दिनों से पटवारी शमशेर सिंह के चक्कर काट रहे थे। उसको अपनी जमीन के इंतकाल में कुछ संशोधन कराना था।
पटवारी ने यह काम करने के लिए उनसे रुपये की मांग की। रिश्वत न देने पर पटवारी आनाकानी कर रहा था। सुरेंद्र ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। इसके बाद पटवारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई गई।
विज्ञापन

सुरेंद्र को मंगलवार को रिश्वत के रुपये के साथ बावल के सचिवालय में भेजा गया। सुरेंद्र ने जैसे ही पटवारी को रिश्वत के रूप में जैसे ही 11 हजार रुपये दिए, एसीबी की टीम ने पटवारी को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रेवाड़ी स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय लाया गया, जहां से उससे पूछताछ की गई। एसीबी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें