फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मांगे लागू करवाने के लिए पटवारी और कानूनगो का प्रदर्शन

विज्ञापन
44 लंबित मांगों को लागू करवाने के लिए प्रदर्शन करते दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरि - फोटो : हरख रेंज के पारा इब्राहिम गांव में तस्कर से बरामद कछुवा
विज्ञापन
रोहतक। मांगों को लागू करवाने के लिए पटवारी और कानूनगो ने वीरवार को धरना-प्रदर्शन किया। द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान जयवीर चहल ने बताया कि 7 जनवरी को पंचकूला में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पटवारियों के लिए घोषणा की थी कि ट्रेनिंग पीरियड को डेढ़ वर्ष से घटाकर 01 वर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेनिंग पीरियड को सर्विस पीरियड में शामिल किया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान पूरा वेतनमान दिया जाएगा लेकिन लगभग 10 महीने के बाद भी अभी तक घोषणा का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन जारी न होने की वजह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पटवारियों को न तो पूरा वेतनमान दिया जा रहा है और न ही पेपर लिए जा रहे हैं।
नवनियुक्त पटवारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। महासचिव सन्नी दहिया ने कहा कि सरकार जल्द नोटिफिकेशन जारी कर ताकि पटवारी-कानूनगो व नवनियुक्त पटवारियों को विराेध स्वरूप काली दिवाली न मनानी पड़े। साथ ही हड़ताल का कदम न उठाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें