फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नागरिक अस्पताल में मरीजों का हंगामा, बोले-स्टाफ की पहले कर रहे जांच

विज्ञापन
19 दीपक, शोरा कोठी।
विज्ञापन
रोहतक। नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह से ही मरीजों की कतार लगनी शुरू हो गई। नंबर देरी से आने और उनसे पहले स्टाफ के लोगों की पहले जांच करने का आरोप लगा मरीजों ने लैब के बाहर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

मरीजों का हंगामा होता देख लैब इंचार्ज ने आकर मरीजों को समझाया और लाइन में लगवाकर एक-एक कर सभी मरीजों की स्वास्थ्य जांच करवाई।
कई दिन बाद के बाद नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीज जांच के लिए पहुंचे। इसके चलते अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की कतार लगनी शुरू हो गई। मरीजों को देखने के बाद चिकित्सकों ने कुछ जांच भी लिख दी। इसमें भी मरीजों को अधिक समय लग गया। मरीजों ने आरोप लगाया कि वे दो घंटे से इलाज के लिए कतार में खड़े हैं।
-
एक घंटे से लाइन में लगी हुई हूं लेकिन अब तक नंबर नहीं आया। हमारी जांच करने की जगह स्टाफ के लोगों की जांच की जा रही है।
- देवी, जगदीश कॉलोनी
दो घंटे से कार्ड दे रखा लेकिन जांच नहीं हुई है। पहले अपने स्टाफ के लोगों की जांच कर रहे हैं। आम जनता लाइन में लगी हुई है।
- अनीता, भिवानी रोड निवासी
वर्जन
मरीजों की ज्यादा भीड़ होने के कारण जांच होने में समय लगा रहा था। इसके बाद भी अगर स्टाफ के लोग अपने परिचितों की जांच करा रहे थे तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रेनू भांबू, पीएमओ, नागरिक अस्पताल

19 दीपक, शोरा कोठी।

19 दीपक, शोरा कोठी।

19 दीपक, शोरा कोठी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें