रोहतक। पीजीआई के वार्ड 13 में उपचाराधीन कृपाल नगर का युवक मोहित शनिवार को लापता हो गया। वह मानसिक तौर पर परेशान है। पीजीआईएमएस थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है। कृपाल नगर निवासी रमेश कटारिया ने बताया कि उसका बेटा मोहित मानसिक तौर पर परेशान है। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई में दाखिल कराया गया है। वह शाम को खाना लेने के लिए चले गए, वापस लौटे तो मोहित वार्ड से लापता हो गया। संवाद