सुनारिया कलां निवासी सुरेश (62) गंभीर बीमारी से ग्रस्ति है और उनका पीजीआई के वार्ड नंबर 8 में इलाज चल रहा है। सुबह करीब 11 बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिर गए।
रोहतक पीजीआई में गंभीर बीमारी से पीड़ित एक वृद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन चिकित्सकों ने उनको इमरजेंसी में भर्ती कराया और इलाज शुरू किया। हालांकि अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सुनारिया कलां निवासी सुरेश (62) गंभीर बीमारी से ग्रस्ति है और उनका पीजीआई के वार्ड नंबर 8 में इलाज चल रहा है। सुबह करीब 11 बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिर गए। मरीज के तीसरी मंजिल से गिरने की घटना के बाद स्टाॅफ ने उनको इलाज के लिए भर्ती कराया। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। चिकित्सकों का कहना है कि ग्रिल के पास खड़े थे और चक्कर आने के कारण नीचे गिर गए।