रोहतक बस स्टैंड पर देर रात 7 बजे बसें न होने से यात्रियों की लगी भीड़। स्रोत : पाठक
रोहतक। बस स्टैंड पर प्रतिदिन शाम 3 बजे के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। अलग-अलग मार्गों की ओर जाने वाले यात्रियों को समय पर बस न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टैंड पर जींद, चरखी दादरी, महम-हांसी व सोनीपत मार्ग पर बसों के लिए इंतजार करने की समस्या स्थायी हो गई है।
बस स्टैंड पर शनिवार शाम करीब 4 बजे अधिकतर बूथों पर यात्रियों की भीड़ रही। स्टैंड के 18 बूथों में से सिर्फ छह बूथों पर ही निजी बसें लगी हुई थीं। यात्रियों ने निजी बसों के 30-30 मिनट में चलने का इंतजार तो किसी ने रोडवेज बसों के लिए डेढ़ घंटे तक इंतजार किया।
जींद के यात्री प्रवीन ने कहा कि प्रतिदिन शाम 3 बजे के बाद समय पर बस मिलना दूभर हो गया है। इस दौरान एक दो यात्री नहीं बल्कि दो से तीन बसों के यात्री इंतजार करते रहते हैं। स्टैंड पर मौजूद अधिकारियों व इंचार्जों को शिकायत की जाती है तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। वहीं, जींद मार्ग पररात 7 बजे यात्री परेशानी रहे।
महम के यात्री रामकुमार ने कहा कि किला रोड पर काम से लौटने के बाद 4 बजे स्टैंड पर आता हूं लेकिन यहां बसों की स्थिति ऐसी है कि एक एक घंटे में बसों का संचालन होता है। हालांकि, निजी बसों का संचालन है लेकिन इनमें मालिकों की मनमानी और पास समस्या आम बनी हुई है।
-
वर्जन
रोडवेज बसों का निरंतर संचालन हो रहा है। सर्दियों में देर शाम को काम करके घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक हो जाती है। बाईपास व अनेक स्टैंडों पर ठहराव के कारण बसें देरी से स्टैंड पर पहुंचती हैं।
- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।