फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चंडीगढ़ व सिरसा मार्ग के यात्रियों को मिलेगी राहत, चलाईं तीन एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। चंडीगढ़ व सिरसा मार्ग के यात्रियों को गर्मियों में राहत मिलने वाली है। रोडवेज की ओर से चंडीगढ़ और सिरसा मार्ग पर एसी बसों का संचालन किया है। इन बसों में यात्री वातानुकूलित हवा के साथ अपना सफर तय कर सकेंगे। दूसरी ओर शिमला के लिए बस संचालन की तैयारी चल रही है।
रोहतक डिपो से चंडीगढ़ मार्ग के लिए रोडवेज की सामान्य और एसी बसों का संचालन किया जाता है। इनमें करीब 4500 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यात्रियों की मांग व सुविधा के अनुसार, डिपो प्रबंधन ने रोहतक से चंडीगढ़ के लिए दोपहर 12:58 बजे व शाम 04:30 बजे दो एसी बसों का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि रोहतक से चंडीगढ़ का सामान्य बस में 310 रुपये किराया लगता है जबकि एसी बस में 428 रुपये किराया लागू किया है। साथ ही, रोहतक से सिरसा मार्ग पर भी सुबह 11:30 बजे एसी बस का संचालन शुरू किया है। इस मार्ग पर सामान्य बस में 230 रुपये जबकि एसी बस में 335 रुपये किराया लागू किया गया है। प्रतिदिन रोहतक से सिरसा मार्ग पर 4000 हजार यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन

-
गर्मियों की छुट्टियों में शिमला के लिए होगा सुगम सफर

रोहतक डिपो से आगामी गर्मियों की छुट्टियों में शिमला तक रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा। यात्री शिमला तक का भ्रमण रोडवेज बस से भी तय कर सकेंगे। रोडवेज महाप्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि शिमला मार्ग के लिए परमिट मिल गया है। हिमाचल प्रदेश से काउंटर अप्रूव्ड की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें