रोहतक। नया बस अड्डा से अगले चार दिन रोडवेज यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रोडवेज की 23 बसों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगाया गया है। ऐसे में हिसार, हांसी व चंडीगढ़ मार्ग पर फेरे कम किए जाने से यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
राजीव गांधी खेल परिसर में 15 अगस्त को राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों की तैयारी के लिए स्कूल से स्टेडियम तक 13 रोडवेज बसों को लगाया गया है।
वहीं, मधुबन पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पुलिसकर्मियों के लिए भी 10 बसों को लगाया है। 15 अगस्त तक तक 23 बसें प्रतिदिन विद्यार्थियों व सैनिकों के लिए चलेंगी। इन दिनों बस अड्डा से अलग-अलग मार्गों पर जाने वाली बसें प्रभावित रहेंगी।