फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो ट्रेनें रद्द रहीं, नौ देरी से स्टेशन पहुंचीं

Mon, 20 Jan 2025 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19सीटीके03..रोहतक रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। कोहरे का असर लगातार ट्रेनों पर देखने को मिल रहा है। ट्रेन लगातार देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच रही है। यात्री समय से स्टेशन पर पहुंचते है, लेकिन ट्रेन देरी से आने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्री बच्चाें के साथ भी ट्रेन में सफर करते हैं, ट्रेन देरी से आने के कारण बच्चों को ठंड लगने का खतरा बना रहता है। रविवार को दो ट्रेनें रद्द रहीं और नौ ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। जींद-दिल्ली पैसेंजर (54034) और दिल्ली-जींद पैसेंजर (54031) रद्द रही।
जींद-नई दिल्ली मेमू (64912) 36 मिनट, जाखल दिल्ली पैसेंजर (54036) एक घंटे 52 मिनट, धौलादार एक्सप्रेस (14036) एक घंटे 49 मिनट, जींद-दिल्ली पैसेंजर (54032) 42 मिनट, किसान एक्सप्रेस (14732) 38 मिनट, दिल्ली-भिवानी पैसेंजर (54005) 29 मिनट, इंटरसिटी एक्सप्रेस (22479) 26 मिनट, दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20409) 31 मिनट की देरी से रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें