रेवाड़ी। चलती ट्रेन से राजस्थान के एक परिवार का बैग चोरी हो गया। बैग में कपड़े और यूएस डॉलर रखे थे। राजस्थान के पाली जिले में फालना शहर की सागर कॉलोनी निवासी परिवार सिंगापुर जाने के लिए घर से निकला था। फालना शहर निवासी अंशुमान गोयल ने बताया कि जोधपुर से ट्रेन के जरिए वे दिल्ली जा रहे थे। जहां से उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट जाना था। मंदौर एक्सप्रेस जैसे ही रेवाड़ी पहुंची तो उनका एक ट्रॉली बैग चोरी हो गया। ट्रॉली बैग में परिवार के कपड़े और 1 हजार यूएस डॉलर रखे हुए थे, जो चोरी हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।