फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पांच हजार में चोरी की बाइक खरीदी, गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। थाना कसौला पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को राजस्थान के जिला खैरथल के गांव हासपुर हाल किरायेदार आनंद नगर बावल निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में बाइक चालक अजय कुमार ने बताया कि उसने यह बाइक पांच हजार रुपये में एक अनजान व्यक्ति से खरीदी थी। उसे बाइक चोरी की होने का पता था, मगर लालच में आकर उसने यह बाइक खरीद ली थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 21 जून को ईआरवी नंबर 569 पर तैनात पुलिस टीम ने बावल रेवाड़ी रोड पर जलियावास के पास एक बाइक को रोक कर चेक किया तो चालक ने अपना नाम अजय कुमार बताया। पुलिस ने बाइक की इंजन व चेचिस नंबर से जांच की तो बाइक के नंबर फर्जी पाए गए। चालक से बाइक के कागजात दिखाने को कहा गया तो वह कागजात पेश नहीं कर पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें