रोहतक। बस स्टैंड पर बुधवार को हुए चक्का जाम होने के बाद दिनभर यात्रियों को परेशानी हुई है। इस मामले को लेकर सहकारी समिति बसों के राज्य प्रधान डॉ. धन सिंह ने कहा कि पुलिस व रोडवेज की लापरवाही से यात्रियों और निजी बस संचालन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा है। डॉ. धन सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय पहले ही निर्देश दे चुका है कि किसी भी स्थिति में बस स्टैंड को बंद नहीं किया जाना चाहिए। इस तरह की घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक पर तय की गई है। इसके बावजूद बार-बार इस प्रकार की घटनाएं सामने आना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। चक्के जाम के कारण न केवल निजी बस संचालकों को नुकसान उठाना पड़ा बल्कि आम जनता को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। संवाद