37- आरोपी युवक के साथ जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ. मनदीप मान व उनकी टीम के साथ। स्रोत : विभा
रोहतक। औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ. मनदीप मान ने पुलिस के साथ विशेष जांच अभियान चलाया। फरमाणा निवासी कुलबीर सिंह को नशे में दुरुपयोग की जा रहीं 1900 गोलियाें के साथ पकड़ा। वह चार खंबा चौक के पास नशेड़ियों को गोलियां बेचने के फिराक में था। डॉ. मनदीप मान ने बताया कि नशे के लिए गोलियां बेचने आए कुलबीर सिंह के खिलाफ ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी बरामद दवा रखने का लाइसेंस या अनुमति या खरीद बिक्री बिल पेश नहीं कर पाया। आरोपी काे रिमांड पर लेकर नशे में दुरुपयोग होने बाली दवा बेचने वाले मुख्य सरगना का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। ब्यूरो