फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतर बैंकों में कैश हुआ खत्म, शादी-ब्याह वाले भी फिरे मारे-मारे

Tue, 22 Nov 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक आदि में हो गया कैश खत्म - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नोटबंदी के 13 दिन बाद भी बैंकों के हालात सामान्य होते नहीं दिखाई दे रहे। बैंकों में लंबी-लंबी कतार कम नहीं हो रही है। हालात यह है कि किसी बैंक में समय से पहले कैश खत्म हो रहा है तो वहीं शादी-ब्याह वालों को अब भी राहत नहीं मिली है। एटीएम की स्थिति भी अधिक भी ठीक नहीं है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के बैंकों में सोमवार की स्थिति देखें तो रविवार की छुट्टी के बाद सुबह से ही लंबी-लंबी कतार लग गई थी। लोग एक-दूसरे को पीछे धकेलकर बैंकों में घुसते नजर आए। इससे पहले कि लोगों को रुपये मिलते पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक आदि में दोपहर तक ही कैश खत्म हो गया। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन बैंक अधिकारी भी उनके सामने बेबस नजर आए। कैश नहीं होने के कारण बैंक अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को समझाया, जिसके बाद बैंकों के गेट बंद कर कार्य किया गया। इसके अलावा अधिकतर एटीएम भी कैश के अभाव में बंद पड़े रहे। वहीं, सरकार की घोषणा के बाद शादी-ब्याह वाले परिवारों को अब भी राहत नहीं मिली है। एसबीआई व एक-दो अन्य बैंकों को छोड़कर बाकी किसी भी बैंक में अभी तक इसके आदेश नहीं आए हैं। वहीं, बैंकों में चेकबुक को लेकर भी डिमांड बढ़ गई है।

कई बैंकों के चक्कर काट चुके, नहीं मिले ढाई लाख

 सुभाष नगर के रहने वाले मदनलाल ने बताया कि 24 नवंबर को उनके बेटे की शादी है। वे सुबह से अपने परिवार के साथ कई बैंकों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। इसके अलावा भी और भी ऐसे कई केस सामने आए, जो रुपयों की समस्या से जूझते दिखाई दिए।
विज्ञापन


नोटबंदी ने बढ़ाई चेकबुक की डिमांड

केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से बैंकों में अब काफी कुछ बदला है। कैश का अधिकांश इस्तेमाल करने वालों का चेकबुक की तरफ झुकाव बढ़ा है। नोटबंदी के बाद से चेकबुक लेने के  लिए आवेदन बढ़ गए हैं। एसबीआई के अधिकारी ने बताया की पहले कुछ ही लोग चेकबुक लेते थे, लेकिन अब जो नये खाते के  लिए आवेदन कर रहे हैं वो चेकबुक मांगना नहीं भूलते हैं और साथ ही साथ पुराने खाताधारक भी चेकबुक के लिए आवेदन कर रहे हैं। हर रोज लगभग दस से बारह आवेदन आ रहा हैं। एसबीआई में चेकबुक के लिए आवेदन करने आये सुभाष नगर निवासी आशुतोष ने बताया कि 22 दिसंबर को उनकी बहन की शादी है। चेकबुक मिल जाने से शादी के बाद पैसों का भुगतान करने में आसानी होगी। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के प्रबंधक एसएन रावत ने बताया की चेकबुक के लिए आवेदन बढ़ गए हैं। इससे ग्राहकों को आसानी हो रही है, उन्हें कै श के लिए बैंक की कतार में खड़ा नहीं होना पड़ रहा।

जिला प्रशासन ने मांगा सभी बैंकों से लेनदेन का ब्योरा

बैंक उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन भी प्रयास में लगा हुआ है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैंकों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। वहीं, अब जिला प्रशासन ने बैंकों को पत्र जारी कर पूरे लेनदेन का ब्योरा मांगा है। जिला प्रशासन की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि किस बैंक के कितने एटीएम हैं, बैंक शाखा और एटीएम से अब तक कितना लेनदेन हो चुका है आदि की जानकारी मुहैया कराई जाए।

उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि कुछ बैंकों को शादी के कार्ड पर ढाई लाख रुपये देने का सरकुलर नहीं मिला है। अब इसमें क्या समस्या है, कह नहीं सकते। सरकुलर आते ही वहां पर भी शादी वाले परिवारों को अतिरिक्त कैश मिलना शुरू कर दिया जाएगा। बैंक एक अकाउंट से सप्ताह में 24000 रुपये तक अपने उपभोक्ताओं को देंगे।
विज्ञापन

- नरेश बंसल, एलडीएम। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें