06सीटीके08-कोच सोनू के साथ पहलवान परविंदर व सुरज। स्रोत-कोच
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में मेहर सिंह अखाड़े के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता गुरु काशी यूनिवर्सिटी बठिंडा पंजाब में आयोजित की जा रही है।
कोच सोनू ने बताया कि 79 किलोग्राम भार वर्ग में परविंदर ने स्वर्ण पदक व सूरज ने कांस्य पदक जीता। कोच रणबीर ढाका ने विजेता खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रवि अहलावत, जयवीर हुड्डा, हरदीप सिंह व मोहित मलिक ने भी विजेता खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उम्मीद है आगे भी ये खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे।