फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ा जाएगा पंचायत चुनाव : ओपी धनखड़

Wed, 09 Sep 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव से हरियाणा नए युग में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन


सभी सरपंच शिक्षित होंगे तो पंचायतों को अपराध मुक्त किया जाएगा।

पंचायत चुनाव जनता का चुनाव है। इसे पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ा जाएगा।

सुशिक्षित और सभ्य समाज के लिए जनता को खुद फैसला करना होगा।

यह कहना है कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का। धनखड़ मंगलवार को एमडीयू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए।

उन्होंने कहा, अभी तक की पंचायत में 81 प्रतिशत शिक्षित सरपंच थे, लेकिन इस बार शत-प्रतिशत शिक्षित उम्मीदवार होंगे, जो दूसरे प्रदेशों के लिए भी उदाहरण बनेंगे।
विज्ञापन


हो सकता है कि चुनाव लड़ने वाला पार्टी का कार्यकर्ता हो, लेकिन उसे भी पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा।
सरपंच और पटवारी का कमरा ग्राम सचिवालय में होगा
धनखड़ ने कहा कि ग्राम सचिवालय का पूरा सिस्टम ऑनलाइन होगा। सरपंच से लेकर पटवारी तक का कमरा ग्राम सचिवालय में ही तैयार कराया जाएगा। सफेद मक्खी और जलभराव से बर्बाद हुई फसलों की गिरदावरी कराई जाएगी। भाजपा हमेशा जाट आरक्षण के पक्ष में रही है। कांग्रेस ने जल्दबाजी में जाट आरक्षण की पैरवी की। नियमानुसार पैरवी नहीं होने की वजह से ही आरक्षण नहीं मिल सका। भाजपा नियमानुसार पैरवी कर रही है। उन्होंने जाटों से 28 सितंबर को होने वाले आंदोलन में भी शांति की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें