फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पार्टनर इलेवन क्लब ने गोयल क्लब को 21 रन से हराया

Thu, 24 Jul 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विश्वकर्मा क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजी करता प्रतीक दुआ। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। द क्राउन सीरीज के लीग मैच में पार्टनर इलेवन क्लब और गोयल क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें पार्टनर इलेवन क्रिकेट क्लब ने गोयल क्रिकेट क्लब को 21 रन से हरा दिया। मैच में वीएनएच को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

विश्वकर्मा क्रिकेट ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पार्टनर इलेवन की टीम ने 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 240 रन बनाए। जवाब में गोयल क्रिकेट क्लब की टीम 39 ओवर में 219 बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रतीक ने 7 चौकों की मदद से 68 रनों की पारी खेली। शुभम ने साथ निभाते हुए 4 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाए।
गोयल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु छिकारा ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। इसके अलावा लक्ष्य गर्ग, रूद्र व अथर्व ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्टनर इलेवन 39 ओवर में 219 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गोयल क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए परी शर्मा ने सात चौकों की मदद से 44 रनों की पारी खेली। पार्टनर 11 क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए वंश ने तीन विकेट, ए मान ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें