25 सीटीके 14 - महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस समिति की ओर से सीडीओई कांफ्रेंस हॉल
रोहतक। एमडीयू की यूथ रेडक्रॉस समिति की ओर से काॅन्फ्रेंस हॉल में संचालित सात दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रथम सत्र में भारतीय पुनर्वास परिषद के मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान ने मानसिक स्वास्थ्य बारे विशेष व्याख्यान दिया।
उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण बताते हुए मानसिक बीमारी से निजात पाने के उपाय साझा करते हुए वर्तमान भागदौड़ भरी दुनिया में तनाव और चिंता के समुचित प्रबंधन के लिए प्रभावी रणनीतियों के बारे में विस्तार से बताया। फार्मेसी विभाग के अध्यक्ष एवं फैकल्टी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के डीन प्रो. हरीश दूरेजा ने दवाओं के सुरक्षित उपयोग बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी। दवाओं के सही उपयोग, उनके भंडारण समेत अन्य महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स से परामर्श करने निर्धारित उपचार योजनाओं को अपनाने की महता से अवगत कराया। माैके पर प्रो. अंजु धीमान, डॉ. कविता, डाॅ. धीरज खुराना, एमसी धीमान, डाॅ. कपिल कौशिक समेत प्रतिभागी वाईआरसी वाॅलंटियर्स उपस्थित रहे।