फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रतिभागियों ने कार्यशाला में सीखा मिठाई बनाना

Sun, 16 Jun 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
15सीटीके32...एमडीयू में आयोजित कार्यशाला में मिठाई के व्यंजन बनाना ​सिखते छात्र। स्रोत: विवि
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के आईएचटीएएम व छात्र कल्याण विभाग की ओर से आयोजित हॉबी कक्षा के पांचवें दिन प्रतिभागियों को भारतीय करी व मिठाई बनाना सीखा। विद्यार्थियों ने कार्यशाला में पाक कला की बारीकियां सीखी। अनुभवी रसोइयों ने भारतीय खाना पकाने को परिभाषित करने वाले मसालों और जड़ी-बूटियों के उपयोग की जानकारी दी।
विज्ञापन

आईएचटीएम निदेशक प्रभारी प्रो. संदीप मलिक ने कहा कि भारतीय करी व मिठाई कार्यशाला छात्रों के लिए भारतीय व्यंजनों की विविध और स्वादिष्ट दुनिया में प्रवेश करने का एक शानदार तरीका था। प्लेटिंग और गार्निशिंग पर ध्यान देकर छात्रों को पाक प्रस्तुति में शामिल कलात्मकता को सराहा। डॉ. डेविना ने कहा कि प्रतिभागियों की प्रतिक्रिया अत्यधिक सकारात्मक थी। उन्होंने कहा कि कार्यशाला ने केवल एक सीखने का मूल्यवान अनुभव प्रदान किया, बल्कि पाक परंपराओं और रचनात्मकता को भी बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें