फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजकीय महिला महाविद्यालय में हुई अभिभावक शिक्षक बैठक

विज्ञापन
17-राजकीय महिला कॉलेज में अ​​​भिभावक ​शिक्षक बैठक में ​शिक्षक से बातचीत करते अ​भिभावक। स्रोत- क
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में महाविद्यालय के तीनों संकायों से लगभग 200 अभिभावक शामिल हुए। इसमें शिक्षकों और अभिभावकों को छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार और समग्र विकास पर चर्चा की गई। प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह ने अभिभावकों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। बैठक के आयोजन में डॉ. अंजू, डॉ. बबीता, डॉ. प्रवेश, डॉ. हर्ष, डॉ. दिलीप ने विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन


वहीं कॉलेज में छात्राओं ने राजकीय कॉलेज सांपला में आयोजित जिला स्तरीय एंटी टोबैको स्क्वायड प्रतियोगिताओं में भाग लिया । इसमें बीएससी द्वितीय की छात्रा खुशी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान और अंग्रेजी ऑनर्स की छात्रा नंदिनी ने भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें