फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिल्ली से पैदल मंगल विहार कर पहुंचे पारसनाथ दिगंबर जैन गजरथ मंदिर

Sun, 17 Mar 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली से पैदल मंगल विहार करते हुए पट्टाचार्य श्री 108 श्रुत सागर महाराज सुबह 10 बजे सेक्टर-1 स्थित भगवान पारसनाथ दिगंबर जैन गजरथ मंदिर में मंगल प्रवेश किया। राष्ट्रीय संत श्वेत पिच्छाचार्य आचार्य श्री 108 विद्यानंद जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य का गाजे-बाजे से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया दिल्ली बाईपास से महाराज विहार करते हुए श्रद्धालुओं ने अपने घरों के आगे महाराज की आरती उतारी। इस दौरान यूपीएस लक्ष्मी के डायरेक्टर विजय जैन, एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन, दीपा जैन, संध्या जैन, समृद्धि जैन, चारू जैन, अमित जैन व परिवार के सदस्यों ने महाराज का पाद प्रक्षालन किया व सभी ने महाराज जी की आरती उतारी। पट्टाचार्य श्री 108 श्रुत सागर जी महाराज ससंध सेक्टर-1 में स्थित श्री 1008 भगवान पारसनाथ दिगंबर जैन गजरथ मंदिर में विराजमान रहेंगे।
श्री सिद्ध चक्र विधान 17 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक की तैयारिया पूरी कर ली गई है। 17 मार्च को शाम 6.30 बजे पट्टाचार्य श्री 108 श्रुत सागर जी महाराज के सानिध्य में सांय 6.30 बजे से शुरू होकर प्रभु की इच्छा तक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन सम्राट सौरव जैन मध्यप्रदेश की ओर से भगवान का गुणगान किया जाएगा। इस मौके पर सिद्धार्थ जैन, बलजीत राय जैन, शैलेंद्र जैन, अनिल जैन लोहिया, राजीव जैन, मनोज जैन डब्बू, विकास दलाल, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, राजन जैन, प्रदीप जैन, विकास जैन, मनीष जैन, योगेश जैन, अंकुश जैन, विजय जैन बैंक वाला व सौरव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें