रोहतक। खिड़वाली गांव में पंच अनूप को शुक्रवार रात को ट्रक ने टक्कर दी थी, जब वे खेत में जा रहे थे। सदर थाने में मृतक के भतीजे के बयान पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में खिड़वाली गांव निवासी राकेश ने बताया कि उसके चाचा अनूप शुक्रवार देर रात घर से खेत की तरफ जा रहे थे। जब अशोक के मकान के पास पहुंचा तो कच्चे रास्ते की तरफ शौच के लिए चले गए। तभी ट्रक आया और उसके चाचा को टक्कर मारकर चला गया। उसने चाचा को बेहोशी की हालत में पीजीआई में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।