फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 70 मतदान केंद्रों पर तैनात होंगे अर्धसैनिक बल

Fri, 05 Apr 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस 70 मतदान केंद्रों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात करेगी, क्योंकि ये केंद्र संवेदनशील व अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल हैं, साथ ही एसपी हिमांशु गर्ग ने वीरवार को मतदान केंद्रों का दौरा कर पुलिस को आवश्यक हिदायत दी।
विज्ञापन

एएसपी लोगेश कुमार, डीएसपी विवेक कुंडु, डीएसपी सांपला राकेश कुमार, डीएसपी विरेंद्र व संबंधित थाना प्रभारी भी साथ में मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि वीरवार को पंडित नेकीराम गवर्नमेंट कॉलेज, सीआर पॉलिटेक्निक, खेड़ी साध, बलियाना, बोहर, कुश्ती हॉल छोटूराम स्टेडियम, उपकार पब्लिक स्कूल, गोहाना रोड रोहतक, गवर्नमेंट हाईस्कूल सुखपुरा रोहतक, सैनी हाई स्कूल, गवर्नमेंट मॉडल स्कूल नजदीक बाल भवन, विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जर रोड व चौपाल किशनपुरा में बने मतदान केंद्रों का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बूथ पर होने वाले आवश्यक कार्यों को प्रशासन की मदद से जल्द पूरा करवाएं। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस के साथ-2 अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी तैनात किया जाएगा। गांव के मौजिज लोगों से लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करें। अपने क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक बूथ का दौरा करें। जिले में चुनाव को लेकर 7 जगहों पर नाकेबंदी की गई है। ं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें