फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पन्ना कार्यकर्ताओं ने झंडा लगाकर मनाया स्थापना दिवस

Sun, 07 Apr 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर शक्तिकेंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व जिला प्रधान दिनेश गोयल एवं कार्यक्रम संयोजक व सह संयोजक अनिल शर्मा ने शिरकत कर मनीष बंसल के नेतृत्व में पार्टी के पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं के घरों पर झंडा लगवाया। दिनेश गोयल ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। सह संयोजक अनिल शर्मा ने कहा कि हम कार्यकर्ता साथियों को केंद्र एवं प्रदेश की जन कल्याणकारी नीतियों को घर घर पहुंचाएं। इस अवसर पर पार्षद जय सिंह, सुशीला लांबा, कैप्टन लांबा, अशोक जांगड़ा ,ओंकार नाथ सिंहल, डॉक्टर सुभाष वर्मा, नवीन बंसल, नितिन दीवान उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने झज्झर विधानसभा के बूथ नंबर-89 पर पार्टी का ध्वज नगर परिषद के वाइस चेयरमैन अंशुल प्रवीन गर्ग के घर पर लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें