फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस, बाइक रैली निकाली

Sun, 07 Apr 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शेखर यादव के नेतृत्व में भाजपा के समस्त नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 44 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस पर बाइक रैली निकाली।भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, दिनेश कौशिक शामिल रहे। रोहतक लोकसभा संयोजक व पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने शनिवार को भाजपा स्थापना दिवस पर बहादुरगढ़ हलके में आयोजित हुए कई कार्यक्रमों में शिरकत की। हरियाणा सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय मांगेराम नंबरदार के पुत्र सतीश नंबरदार ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गायों को हरा चारा खिलाया। गया। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलता है और यही वजह है कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। यह बात भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ पंकज जैन ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सेक्टर-6 स्थित अपने कार्यालय पर कराए गए हवन में आहुति डालने के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें