फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में दहशत का माहौत: युवक की हत्या कर खरेंटी रोड पर फेंका, पहचान नहीं हो सकी

Thu, 05 Sep 2024 01:29 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रोहतक के थाना लाखन माजरा क्षेत्र के बैसी गांव के पास खरेंटी रोड पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जब युवक का शव देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की उम्र लगभग 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है, और उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, और पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें