रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने मई 2024 में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें सर्टिफिकेट कोर्स इन- सोशल रिसर्च, स्पोर्ट्स न्यूट्रीशियन, हाॅस्पिटल फूड सर्विस एंड डाइटेटिक्स के प्रथम सेमेस्टर और डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन अंग्रेजी-हिंदी-अंग्रेजी के प्रथम सेमेस्टर फ्रेश की परीक्षा शामिल है। एसोसिएट कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। ब्यूरो