फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पंडित नेकीराम शर्मा काॅलेज ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) का 43वां इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल यूनिफेस्ट बुधवार को संपन्न हो गया। पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिरकत की। दादरी के विधायक सुनील सांगवान तथा चिकित्सक डॉ. आदित्य बतरा की बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यूनिफेस्ट की ओवर ऑल ट्रॉफी पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक ने जीती व रनर्स अप ट्रॉफी केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय फरीदाबाद ने जीती। वन एक्ट प्ले में श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दर्शन (ताजे मारो का किरदार) को मिला। श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार योगिता भारद्वाज (रेशमा) तथा तबिंदा बानो (छोटी लड़की) को मिला। संस्कृत वन एक्ट प्ले में श्रेष्ठ अभिनेता पायल (कर्ण की भूमिका) तथा श्रेष्ठ अभिनेत्री संगीता कुमारी (कैकयी) रही। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रणदीप राणा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने यूनिफेस्ट 2024 के बारे में जानकारी दी।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि संपूर्ण विश्व कल्याण का महान विचार भारत की देन है। उनका कहना था कि भारत ऐसा अनूठा देश है जो प्रतिस्पर्धा में विश्वास नहीं रखता, बल्कि मानव कल्याण के लिए कार्य करता है। महिपाल ढांडा ने युवा वर्ग से कहा कि कला, साहित्य, संगीत, नाटक आदि विधाओं में प्रतिभागिता से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विजयी टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रतिस्पर्धा में पहला स्थान करने वाली टीम
प्रतिस्पर्धा टीम

भारतीय शास्त्रीय संगीत नेकीराम कॉलेज रोहतक

भारतीय शास्त्रीय संगीत वाद्य पंडित जेएलएन गवर्नमेंट कॉलेज फरीदाबाद

भारतीय शास्त्रीय संगीत वाद्य अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़

लाइट म्यूजिक वोकल गौड़ ब्राह्मण कॉलेज रोहतक

लोकगीत नेकीराम कॉलेज रोहतक

समूह गान सामान्य केएल मेहता दयानंद कॉलेज महिला फरीदाबाद

कव्वाली गौड़ ब्राह्मण कॉलेज रोहतक

वेस्टर्न वोकल सोलो वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रोहतक

वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़

वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग केएल मेहता दयानंद कॉलेज महिला फरीदाबाद

ऑर्केस्ट्रा हरियाणवी केएल मेहता दयानंद कॉलेज महिला फरीदाबाद

समूह गान हरियाणवी नेकीराम कॉलेज रोहतक

गायन फॉर पेरेंट्स यूटीडी एमडीयू रोहतक

शास्त्रीय नृत्य जीवीएम गर्ल्स कॉलेज रोहतक

समूह नृत्य सामान्य केएल मेहता दयानंद कॉलेज महिला फरीदाबाद

लोक नृत्य समूह केएल मेहता दयानंद कॉलेज महिला फरीदाबाद

एकल नृत्य पुरुष जाट कॉलेज रोहतक

एकल नृत्य महिला गीता विद्या मंदिर गर्ल्स कॉलेज सोनीपत

मिमिक्री जाट कॉलेज रोहतक

वन एक्ट प्ले हिंदी वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रोहतक

माइम अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़

वन एक्ट प्ले स्किट एसजेके कॉलेज कलानौर

स्किट हरियाणवी नेकीराम कॉलेज रोहतक

एलोक्यूशन यूटीडी एमडीयू रोहतक

काव्य पाठ हिंदी नेकीराम कॉलेज रोहतक

काव्य पाठ पंजाबी वैश्य लॉ कॉलेज रोहतक

काव्य पाठ उर्दू पीजी नेहरू कॉलेज झज्जर

काव्य पाठ हरियाणवी पं जेएलएन कॉलेज फरीदाबाद

काव्य पाठ अंग्रेजी नेकीराम कॉलेज रोहतक

वाद-विवाद हिंदी नेकीराम कॉलेज रोहतक

वाद-विवाद अंग्रेजी नेकीराम कॉलेज रोहतक

संस्कृत भाषण गवर्नमेंट महिला कॉलेज फरीदाबाद

संस्कृत श्लोक एसजेके कॉलेज कलानौर

क्विज हिंदू कॉलेज सोनीपत

ऑन द स्पॉट पेंटिंग यूटीडी एमडीयू रोहतक

पोस्टर मेकिंग गवर्नमेंट महिला कॉलेज रोहतक

रंगोली डीएवी कॉलेज फरीदाबाद

क्ले मॉडलिंग केएल मेहता दयानंद कॉलेज महिला फरीदाबाद

कार्टूनिंग जीवीएम गर्ल्स काॅलेज सोनीपत

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट हिंदू कॉलेज सोनीपत

फोटोग्राफी यूटीडी एमडीयू रोहतक

मेहंदी यूटीडी एमडीयू रोहतक

कॉलेज केएल मेहता दयानंद कॉलेज महिला फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें