फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिक्षा मंत्री के समर्थन में निंदाना में पंचायत, अभय चौटाला से माफी मांगने की मांग

विज्ञापन
अभय चौटाला के खिलाफ एकजुट होते निंदाना के ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
महम। इनेलो नेता अभय चौटाला की शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर की गई टिप्पणी के बाद निंदाना गांव में रविवार को पंचायत हुई। पंचायत में अभय चौटाला से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की गई।
विज्ञापन


पंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या समाज को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है। पंचायत में लोगों ने कहा कि महिपाल ढांडा को लेकर की गई टिप्पणी आपत्तिजनक है।

दिनेश निंदाना ने बताया कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं लेकिन किसी व्यक्ति या पूरे समाज को लेकर इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। पंचायत में मौजूद लोगों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति का विरोध करना नहीं है। पंचायत में राजा सिंह, महासिंह, लीला, अजय नेहरा, विजय नेहरा, दिनेश निंदाना, लीलू बेड़वा, संजय खरैंटी व अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
पूरे मामले को लेकर भाजपा कुछ के कार्यकर्ता अपने घर पर एकत्रित हुए। किसी तरह की पंचायत नहीं हुई है। इनेलो नेता अभय चौटाला ने कोई गलत टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन

संदीप नेहरा, हलका प्रवक्ता इनेलो

फोटो : निंदाना में गांव पंचायत में मौजूद ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें