फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुपती फिरी पोलिंग पार्टियां, भेजने को ढूंढकर लाने पड़े

Sun, 24 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर पोलिंग पार्टी में शामिल कोई आदमी गायब हुआ तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। पोलिंग पार्टी रवाना होनी है और अब लिस्ट तैयार हो रही है। जाट संस्था के मैदान में कुछ इस तरह ही अधिकारियों को शोर मचाना पड़ा, जिसके बाद पोलिंग पार्टियों के कर्मी निकलकर आए और उनको रवाना किया गया।
विज्ञापन


कलानौर ब्लॉक की 24 पंचायतों में रविवार को चुनाव होने हैं, जिसके लिए पोलिंग पार्टियां रवाना करने के लिए सभी कर्मी जाट संस्था के मैदान में बुलाए गए थे। वहां पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मी पहुंचे जरूर, लेकिन वह चुनावी ड्यूटी से बचने के लिए पास ही दीवारों के पीछे छुप गए।

 इससे पोलिंग पार्टियों में कर्मियों की भारी कमी हो गई। उस समय रिजर्व पार्टियों के कर्मियों को बुलाकर चलता कर दिया गया। लेकिन उसके बावजूद भी पार्टियां पूरी नहीं हो सकीं। इसके बाद अधिकारी भड़क गये और पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मियों को नहीं आने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी गई। उसके बाद कई कर्मी सामने आए और उनको रवाना किया गया।
विज्ञापन


इस तरह वहां काफी देर तक खींचतान चलती रही। यहां भी मतदान कर्मी किसी तरह अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए जोर लगाते रहे, जब उनकी बात नहीं बनी तो गांवों के लिए रवाना हो गए।

चुनावी ड्यूटी से गायब रहने वाले 478 को नोटिस
चुनावी ड्यूटी से गायब रहने वाले 478 को नोटिस जारी किया गया है। यह उन मतदान कर्मियों को जारी किया गया है जो दूसरे चरण के चुनाव में ड्यूटी से गायब हो गए थे।

उनको नोटिस जारी करके यह पूछा गया है कि उनके खिलाफ क्यों न एफआईआर दर्ज करा दी जाए और उनके खिलाफ क्यों न कार्रवाई की जाए? यदि कोई कर्मचारी इसका कोई जवाब नहीं देता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें