फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयानंद मठ में 30 को होगा पाखंड खंडन सम्मेलन : धर्मवीर

Thu, 27 Aug 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
: 22 : दयानंद मठ में मी​डिया से बातचीत करते आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा के प्रधान धर्मवीर आर्य, व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा 30 अगस्त को दयानंद मठ में पाखंड खंडन सम्मेलन आयोजित करेगी। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से आर्य समाजी जुटेंगे। सभा के प्रधान धर्मवीर आर्य ने बताया कि इसमें आर्य समाज के विद्वान, संत और अनुयायी शामिल होंगे।
सम्मेलन का उद्देश्य समाज को गुमराह करने वालों पर प्रहार करना है। वेदों के आधार पर पाखंड का खंडन कर वैदिक संस्कृति के प्रचार पर चर्चा होगी। उप प्रधान उमेद सिंह शर्मा ने बताया कि आर्य समाज सत्य, धर्म और राष्ट्र की अखंडता की रक्षा को प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेद प्रचारक अधिष्ठाता स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती ने अंधविश्वास और सनातन विरोधी भ्रमजाल पर प्रहार को उद्देश्य बताया। सम्मेलन से पहले सुबह 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन होगा। सभा ने सभी आर्यजनों से वैदिक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें