फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में बंगलुरु से आम लेकर पहुंचे ट्रक पर हरा झंडा देख भड़के व्यापारी

Tue, 23 Jun 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलुरु से आम लेकर सोमवार सुबह रोहतक सब्जी मंडी पहुंचे एक ट्रक को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


ट्रक पर हरे रंग का झंडा लगा देखकर व्यापारी भड़क गए। दरगाह के झंडे को पाकिस्तानी समझ पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया और 8 घंटे पूछताछ की।

सब्जी मंडी व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने मेवात क्षेत्र शिकारपुर निवासी चालक सरफराज, सुल्तानपुर निवासी अरशद और शहड़ी निवासी मुस्तफा को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने नारेबाजी की तो पुलिस घबराई
ट्रक पर लगे झंडे को देखकर सब्जी मंडी में व्यापारी विरोध में उतर गए। व्यापारियों ने झंडे को पाकिस्तानी समझ चालकों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। व्यापारियाें का कहना था कि चालक ने अपने ट्रक पर पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को लगाया है। जबकि हिरासत में लिए गए युवकों का कहना था कि यह पाक नहीं बल्कि दरगाह की झंडी है। सफाई दी कि ये झंडी उन्हाेंने रास्ते में एक बच्चे से खरीदी थी। मामला बढ़ता देख सब्जी मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। यहां व्यापारियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू किए तो एएसआई सुखबीर ने किसी तरह व्यापारियों को शांत किया।
पुलिस नहीं समझ सकी झंडा पाकिस्तानी या प्रतीक चिन्ह
पुलिस ने तीनों युवक ों से पूछताछ तो शुरू कर दी, लेकिन एक बार भी ट्रक पर लगे झंडे की पहचान करने का प्रयास नहीं किया। चौकी प्रभारी से जब झंडे की पहचान के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने टालमटोल कर पल्ला झाड़ दिया। पहचान के संबंध में पुलिस ने तीनों युवकों से अलग अलग पूछताछ की। तीनों ने पुलिस के सामने एक बार भी पाकिस्तानी झंडा ट्रक पर लगाने की बात नहीं कबूली।
दो सप्ताह पहले ब्यावरा चौक दरगाह पर लगाया था झंडा
हिरासत में लिए गए युवक दो सप्ताह से ट्रक पर झंडा लगाकर घूम रहे थे। उन्होंने करीब 4 प्रदेशों की सीमा भी तय की, लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया। दरअसल, 12 दिन पहले ट्रक में आगरा से बंगलुरु के लिए आलू भरे गए थे। अरशद ने बताया कि जब वे मध्यप्रदेश के ब्यावरा चौक पर पहुंचे तो यहां दरगाह के नजदीक एक बच्चा वाहनों पर लगाने के झंडे बेच रहा था। उसी बच्चे से एक झंडा खरीदकर ट्रक पर लगा लिया। ट्रक बंगलुरु, राजस्थान, मध्यप्रदेश होते हुए हरियाणा पहुंचा। आमों की सप्लाई मंडी की दुकान नंबर 60 पर की जानी थी। ट्रक सुबह करीब 9 बजे सब्जी मंडी पहुंचा। सब्जी मंडी प्रधान संजय जैन ने देखा कि ट्रक पर हरी झंडी लगी है। उन्हाेंने पाकिस्तानी झंडा समझकर हंगामा खड़ा कर दिया। ट्रक चालक ने आनन-फानन में झंडी उतारने की कोशिश की, लेकिन व्यापारियों ने झंडी नहीं उतारने दी।
आमने-सामने
ट्रक जब सब्जी मंडी में पहुंचा तो उस पर पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ था। चालकों ने पूछताछ की तो वे हड़बड़ा कर झंडा उतारने लगे। इस पर पुलिस की मौजूदगी में झंडा उतारा गया।
संजय जैन, सब्जी मंडी प्रधान  
मैंने तो ट्रक में केवल आम मंगवाए थे। मुझे ट्रक पर लगे पाकिस्तानी या अन्य झंडे के  बारे में कोई जानकारी नहीं है। हंगामा होने के बाद ही झंडे विवाद के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन

मोनू, आढ़ती, जिसकी दुकान पर सप्लाई होनी थी
हमने पाकिस्तान का झंडा ट्रक पर नहीं लगाया था। इन झंडों को अधिकतर सजावट के रूप में दरगाह पर लगाया जाता है। इसलिए सजावट के लिए ही दरगाह के झंडे को ट्रक पर लगाया था।
 अरशद, हिरासत में लिया गया युवक
पुलिस का वर्जन बाकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें