रेवाड़ी में बीएमजी एलिगेंट सिटी सोसायटी में चित्रकारों की ओर से बनाई गई 90 फुट की रंगोली। संवाद
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर शुक्रवार को धन वैभव, समृद्धि के लिए गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में शहर की एलिजेंट सिटी के चित्रकार विनोद शर्मा, अमन यादव ,संदीप राव, एसके राजोतिया ने 90 फुट की रंगोली बनाई, जो रेवाड़ी शहर में अब तक की सबसे बड़ी रंगोली रही। यह रंगोली बीएमजी ग्रुप के अर्पित गुप्ता के सानिध्य में बनाई गई, जिसमें एलिजेंट सिटी के सभी नागरिकों ने मंत्र उच्चारण के साथ गोवर्धन पूजा-अर्चना की और धन वैभव समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। संवाद