फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ज्योतिबा फुले की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
फोटो-11सीटीके05 ज्योतिबा फुले की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि ​करते हुए सदस्य। स्र
विज्ञापन
रोहतक। राष्ट्रीय सैनी पंचायत मुख्यालय रोहतक के तत्वावधान में शुक्रवार को सत्यशोधक समाज के संस्थापक ज्योतिबा फुले जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनी पंचायत संस्थापक एवं संचालक कटारिया जगदीश राय सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने भावी पीढ़ी का निर्माण करने वाली माताएं व बहनों की शिक्षा पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर शिक्षिका बनाया, जिससे वह महिलाओं को शिक्षा दे सकें और 1848 में प्रथम महिला विद्यालय की स्थापना की। महात्मा ज्योतिबा फुले ने किसानों और श्रमिकों के हितों व उनके समृद्ध जीवन के लिए अनेकों प्रयास किए और उन्हें शिक्षित और संगठित किया। उन्होंने देश के युवाओं से आह्वान किया कि वे देश, समाज, संस्कृति को सामाजिक बुराइयों व अशिक्षा से मुक्ति दिलाएं और स्वस्थ व सुदृढ़ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। इस दौरान राष्ट्रीय सैनी पंचायत वाइस चेयरमैन एडवोकेट देवेंद्र सैनी, महासचिव गोबिंद राम सैनी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सैनी, हरियाणा उपप्रधान रामनारायण सिंह सैनी, संगठन सचिव रणवीर सिंह सैनी, कृष्ण कुमार सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें