फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: करनाल से कोटा भेजा एक लाख रुपये का धान चोरी, ट्रक मालिक-चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। करनाल से राजस्थान के कोटा शहर भेजा गया एक लाख रुपये कीमत का धान रास्ते में चोरी हो गया। साथ ही ट्रक पलटा मिला। रोहतक की ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक ने ट्रक मालिक व ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिसार रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक ओमप्रकाश ने बताया कि 6 नवंबर को झज्जर जिले के गांव शेरिया निवासी रवींद्र को कॉल की और बताया कि करनाल से कोटा माल लेकर जाना है। उसने चालक बिजेंद्र निवासी तला, जिला झज्जर को गाड़ी लेकर भेज दिया। उसने चालक के लाइसेंस व ट्रक की आरसी की फोटोकॉपी ले ली।
ट्रक में धान भरकर कोटा के लिए रवाना किया गया। 10 नवंबर को उसे पता चला कि ट्रक रास्ते में पलट गया है। वह मौके पर पहुंचा और ट्रक चालक से पूछताछ की। उसने बताया कि अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। उसने माल दूसरी गाड़ी में लोड करवाया तो धान के 309 कट्टे कम मिले। उसे शक है कि ट्रक मालिक व चालक ने मिलकर ट्रक पलटने से पहले माल गायब किया है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें