फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छह दिन बाद घायल ने तोड़ा दम, कार चालक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। समरगोपालपुर गांव के नजदीक कार की टक्कर लगने से घायल गांव के युवक ने छह दिन बाद दम तोड़ दिया। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में समरगोपालपुर गांव निवासी सूरजभान ने बताया कि उसका भतीजा शीतल 17 नवंबर को काम खत्म करके बाइक पर घर आ रहा था। गांव से पहले एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। उसका दोस्त कपिल नाम का युवक उसे पीजीआई ले गए। डॉक्टरों ने कहा कि जब पुलिस आ जाएगी, तब उपचार शुरू होगा। अगर पुलिस केस न कराने की बात लिखकर देते हैं तो अभी उपचार शुरू कर देंगे। कपिल ने हस्ताक्षर कर दिए। डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया। अब 23 नवंबर को शीतल की मौत हो गई। इसके बाद वे शव घर लेकर आ गए। पुलिस ने परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें