फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आधी-अधूरी तैयारी के साथ आज से होगी धान खरीद

Mon, 22 Sep 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18 अनाज मंडी रोहतक में सड़क पर फैला कूड़ा। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। अनाज मंडी में 22 सितंबर से आधी-अधूरी तैयारी के साथ धान की खरीद शुरू हो रही है। मंडी परिसर में जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है। पेयजल टंकी की टोंटियां टूटी हुई हैं। मंडी के दो शेड राजनीतिक पार्टियों ने अपने कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आरक्षित किए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रमों के आयोजन के बाद ही ये शेड किसानों को उपलब्ध होंगे। फिलहाल दो शेड किसानों को फसल रखने के लिए उपलब्ध हैं। अमर उजाला ने खरीद से पहले मंडी की पड़ताल की तो यह सच सामने आया।
धान की सरकारी खरीद सोमवार से शुरू हो रही है। इससे एक दिन पहले शनिवार को मंडी परिसर में सन्नाटा पसरा नजर आया। मंडी के दो शेड में टेंट लगाए जा रहे हैं। यहां राजनीतिक पार्टी के कार्यक्रम होने हैं। दो शेड खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

शेड और इसके आसपास कूड़ा फैला हुआ है। पॉलिथीन हवा के साथ इधर-उधर उड़ रही है। यही नहीं पेयजल के लिए लगी तीन टंकियों की टोंटियां टूटी हुई हैं। शौचालय में भी कहीं दरवाजा टूटा है तो कहीं टोंटी से पानी बह रहा है।
हाथ धोने के लिए लगा गए वॉश बेसिन टूटे पड़े हैं। ऐसे में मंडी में अपनी फसल लाने वाले किसानों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। मंडी में शेड व सड़कें दुरुस्त हालत में हैं। फसल रखने के लिए प्लेटफार्म भी खाली हैं।
रोहतक और सांपला में हैफेड खरीदेगा धान
जिले की रोहतक और सांपला मंडी में इस बार धान की खरीद की जाएगी। यह खरीद हैफेड की ओर से की जाएगी। करीब सात साल बाद हैफेड धान खरीदेगा। हैफेड ने बारदाना पर्याप्त मात्रा में होने व उठान का टेंडर होने का दावा किया है। ऐसे में खरीद में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
मंडी में धान खरीद की तैयारी पूरी है। पर्याप्त शेड व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। सीएम रैली के समय सफाई कराई गई थी। अब एक अन्य रैली के बाद फिर से सफाई करवाई जाएगी। पानी, बिजली की सुविधा भी सुचारु है। कैंटीन में रियायती दर पर खाने की व्यवस्था की गई है। -दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी रोहतक।
धान की खरीद हैफेड करेगा। फिलहाल मंडी में धान नहीं आया है। खरीद की तैयारी पूरी है। किसानों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। -धर्मेंद्र, डीएम, हैफेड।

18 अनाज मंडी रोहतक में सड़क पर फैला कूड़ा। अमर उजाला

18 अनाज मंडी रोहतक में सड़क पर फैला कूड़ा। अमर उजाला

18 अनाज मंडी रोहतक में सड़क पर फैला कूड़ा। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें