फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बारिश नहीं होने से सूखने लगीं धान की फसलें

Mon, 03 Aug 2026 06:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 1 धान के खेत में दरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांपला। क्षेत्र में धान की रोपाई के बाद पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। पानी के अभाव में हाल में रोपी गई धान की फसल सूखने लगी है। यहां तक कि खेत की मिट्टी में दरार तक आ गई हैं।



किसानों का कहना है कि रोपाई के समय अच्छी बारिश की उम्मीद थी मगर मौसम की बेरुखी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लगातार ट्यूबवेल चलाकर सिंचाई करना आर्थिक रूप से भारी पड़ रहा है। एक सप्ताह के अंदर अच्छी बारिश नहीं हुई तो आर्थिक बोझ और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन




बारिश नहीं हुई तो पैदावार पर भी असर पड़ेगा। भैंसरु के किसान सुदेश कुमार व अशोक, समचाना निवासी महावीर नंबरदार, गिझी निवासी रामप्रसाद व दतौड़ निवासी सतीश कुमार का कहना है कि बारिश के भरोसे धान की खेती होती है लेकिन इस बार रोपाई के बाद पानी नहीं मिलने से उन्हें ट्यूबवेल से बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही है। नहरों में भी पूरा पानी आ रहा है। डीजल महंगा पड़ रहा है।
विज्ञापन




कृषि विभाग का कहना है कि इस बार अब तक सांपला खंड में 56 एमएम बारिश ही हुई है जो मानसून के मुताबिक बहुत कम है। धान की फसल के लिए अधिक पानी की जरूरत है लेकिन बारिश नहीं हुई जिसकी वजह से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें