फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीएसी की बैठक आज, ठेकेदारों के दस कार्यों की पेमेंट पर होगी चर्चा

Tue, 12 Nov 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद की पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक मंगलवार को नगर परिषद सभागार में होगी। इसमें पिछली बैठक में जिन कार्यों की राशि अप्रूव होना रह गई थी, उन पर चर्चा की जाएगी। बैठक में कुल 10 कार्यों को रखा जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को होने वाली बैठक में लगभग 70 लाख के 10 कार्यों की पेमेंट पर चर्चा की जाएगी। पिछले माह के अंतिम सप्ताह में भी पीएसी की बैठक हुई थी, लेकिन उस समय चेयरमैन ने सभी विकास कार्यों की फिजिकल वेरिफिकेशन की बात की थी, जिसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया था। उसके बाद चेयरमैन की तरफ से कई विकास कार्यों की जांच की गई। नवंबर के प्रथम सप्ताह में दोबारा पीएसी की बैठक हुई थी, जिसमें कुछ कार्यों को छोड़कर बाकी की पेमेंट अप्रूव कर दी गई थी। अब बचे हुए कार्यों की पेमेंट के लिए मंगलवार को बैठक होगी। इसमें अधिकतर गलियों के कार्य, नालियों के काम के अलावा बंदर पकड़ने की बकाया पेमेंट शामिल की गई है।

नप ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए दिया दो दिन का समय
नगर परिषद एक बार फिर से शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाने का काम करेगी। इससे पहले दिपावली से पूर्व अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था, लेकिन व्यापारियों के विरोध के बाद नप ने अतिक्रमण बंद कर दिया गया था। अब नगर परिषद ने सभी व्यापारियों को दो दिन का समय दिया है ताकि वह अतिक्रमण हटा ले और निर्धारित सीमा के अंदर ही अपना सामान रखे। यदि वह ऐसा नहींं करते हैं तो सामान जब्त करने के साथ-साथ जुर्माना भी किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने पुलिस व स्थानीय प्रशासन से सहयोग के लिए टीम मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। यदि वह सामान नहीं हटाते तो अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
- आनंद मलिक, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें