फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कच्चा बेरी रोड पर ओवरफ्लो सीवर हुए साफ, निगम ने सड़क से गोबर हटवाया

विज्ञापन
01-रोहतक ​स्थित कच्चा बेरी रोड पर सफाई करते निगम कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के कच्चा बेरी रोड पर ओवरफ्लो हो रहे सीवर मंगलवार को शांत हो गए। नगर निगम प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान चलाकर सड़क से गोबर हटवाया और व्यवस्था दुरुस्त की। सोमवार को निगम कर्मचारियों ने तीन डेयरियों के 14,000 रुपये के चालान भी किए थे।
मंगलवार को नगर निगम की टीम कच्चा बेरी रोड पर पहुंची और अभियान चलाकर ओवरफ्लो सीवर की सफाई की। इस दौरान सीवर और पास की नालियों से भारी मात्रा में गोबर निकला। डेयरियों से निकला यह गोबर नालों व सीवर को जाम किए हुए था।
विज्ञापन

इस कारण दूषित पानी सड़क पर दूर तक जमा रहता था। लोगों को इसी गंदे पानी के बीच से आवागमन करना पड़ता था। इस गंभीर समस्या को लेकर लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्था बनाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


सड़क पर दूषित पानी भरने से दुकानों पर नहीं आ रहे थे ग्राहक
दुकानदार मदनलाल, सुरेंद्र, बसंत लाल और गिरधारी लाल ने अपनी परेशानी बताई। दूषित पानी सड़क पर जमा होने से ग्राहक नहीं आ पा रहे थे। इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा था। अब सफाई होने से उन्हें राहत मिली है और ग्राहकों के लिए दुकान तक पहुंचना आसान हुआ है।

01-रोहतक स्थित कच्चा बेरी रोड पर सफाई करते निगम कर्मचारी। संवाद

01-रोहतक स्थित कच्चा बेरी रोड पर सफाई करते निगम कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें