फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पढ़ाई से वंचित 287 बच्चों में से चिह्नित 172 को स्कूलों में मिला दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से विशेष सर्वे के दौरान पढ़ाई से वंचित 287 में से चिह्नित 172 बच्चों को दाखिला दिलाया जा चुका है। यह जानकारी उपायुक्त सचिन गुप्ता ने शिक्षा विभाग की मासिक बैठक में दी।
विज्ञापन


स्थानीय कैंप कार्यालय में उपायुक्त सचिन गुप्ता ने शिक्षा विभाग व समग्र शिक्षा की प्रगति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी स्कूलों में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए कअरियर काउंसलिंग सुनिश्चित की जाए। नियमित पीटीएम-संवाद बैठकों के माध्यम से अभिभावक-शिक्षक सहभागिता मजबूत की जाए।
उन्होंने कहा कि गतिविधि-आधारित शिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि शैक्षणिक परिणामों में और सुधार हो सके। सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत करने की दिशा में जिला प्रशासन एक अप्रैल से सुपर-40 कार्यक्रम शुरू करेगा।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम राज्य सरकार की सुपर-100 पहल की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत चयनित कक्षा 11 के विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों की ओर से नीट और जेईई परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।



कक्षा तृतीय के विद्यार्थियों की मूल्यांकन परीक्षाएं 16 से

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि सीखने के स्तर और दक्षता का आंकलन करने के लिए कक्षा तृतीय के विद्यार्थियों की स्कूल-वार मूल्यांकन परीक्षाएं 16 से 25 मार्च तक होंगी। इनमें लिखित और मौखिक परीक्षा शामिल है। उन्होंने कहा कि सक्षम एलिमेंटरी कार्यक्रम के तहत डाइट मदीना के संकाय सदस्य कक्षा चौथी से आठवीं तक की कक्षाओं की नियमित निगरानी कर रहे हैं। इससे शिक्षण पद्धति मजबूत हो रही है।
-

44 विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवॉर्ड के लिए हुआ
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बैठक में इंस्पायर अवॉर्ड-मानक कार्यक्रम की समीक्षा की। इंस्पायर अवॉर्ड के लिए जिले के 44 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए 10,000 रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है जिनमें से 28 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें